मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का तीन दिवसीय दिल्ली दौरा। Uttarakhand 24×7 Live news
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं जहां कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे इसके साथ ही वह कल नीति आयोग की बैठक में सम्मिलित होंगे और आगामी 28 तारीख को देश के संसद भवन उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है वह उत्तराखंड के विकास को लेकर तमाम केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल नीति आयोग की बैठक में प्रतिभाग करेंगे जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उन्होंने कहा इस बैठक में राज्य के विकास को लेकर चर्चाएं की जाएंगी।
