सीएम धामी ने खंडूड़ी से की शिष्टाचार भेंट, होली की दी शुभकामनाएं। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260302-WA0066.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को भुवन चंद्र खंडूड़ी से देहरादून स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की और होली के पावन अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के समसामयिक विषयों तथा विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली आपसी प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का पर्व है, जो सभी को एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
मुलाकात के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्रदेश की प्रगति और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed