2027 में भाजपा की लगातार तीसरी बार बनेगी सरकार, प्रचंड बहुमत से जीत का सीएम धामी ने किया दावा। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20261122-WA0093.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार पहुंचे, जहां वे भाजपा द्वारा आयोजित दो दिवसीय विस्तारित कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुए। बैठक में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का संगठन साल के 365 दिन लगातार सक्रिय रहता है और प्रदेश भर से जुटे कार्यकर्ता यहां से एक नया संकल्प लेकर जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ता लाखों कार्यकर्ताओं और जन-जन तक अपनी बात पहुंचाएंगे और 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की लगातार तीसरी बार ‘हैट्रिक’ सरकार बनेगी।
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का संबोधन भी होगा, जिनके दीर्घकालिक संगठनात्मक, सामाजिक और प्रशासनिक अनुभव से कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह आएगा। 70 सीटों के लक्ष्य पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा की सबसे बड़ी जीत होगी और सरकार प्रचंड बहुमत से बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश से लेकर बूथ और पन्ना प्रमुख तक फैली कार्यकर्ताओं की टीम प्राण-प्रण से तीसरी बार सरकार बनाने और विकास की गति को और तेज करने में अपना योगदान देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed