हरिद्वार पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा कार्यसमिति की बैठक में 2027 चुनाव पर मंथन। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20261122_180514.jpg

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में आयोजित भाजपा की दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरिद्वार पहुंचे और बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रदेशभर से आए कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा की इस विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर संगठन की तैयारियों और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। पार्टी का फोकस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए सक्रिय करने पर है।
बैठक में राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रदेश में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की जाएगी। वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सरकार के कामकाज, संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों को लेकर मंथन किया जा रहा है।

कुल मिलाकर हरिद्वार में आयोजित भाजपा की यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जहां पार्टी नेतृत्व संगठन को चुनावी मोड में लाने और कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपने की दिशा में चर्चा कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed