भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेताओं ने खेली होली। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ धाम में अपने संबोधन के दौरान कहा था कि अगला दशक उत्तराखंड का दशक होगा इस दिशा में प्रदेश सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी लोग मिलजुलकर होली मनाई और प्रदेश को विकास के पद पर आगे बढ़ाने में सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली भाईचारे का पर्व है सभी लोग एक दूसरे के साथ मिलकर होली मनाते हैं एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं।
