देहरादून में डीएम सविन बंसल की जनसुनवाई, 92 शिकायतों पर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20260302-WA0080.jpg

सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को देहरादून कलेक्ट्रेट के ऋषिपर्णा सभागार में जनता दर्शन,जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित हुआ। कुल 92 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें भूमि विवाद, अवैध कब्जा, सीमांकन, आर्थिक सहायता, फीस माफी और उपचार संबंधी मामले शामिल रहे।
डीएम ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। एचडीसी कॉलोनी में खराब सीवर व सड़क निर्माण के मामले में अनुपस्थित अधिशासी अभियंता का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।
वरिष्ठ नागरिकों से जुड़े उत्पीड़न, बेदखली और संपत्ति विवाद मामलों में एसडीएम व पुलिस को त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए। एक बुजुर्ग महिला को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए ‘सारथी वाहन’ की व्यवस्था भी कराई गई।
आर्थिक तंगी, आयुष्मान कार्ड, सड़क, बिजली पोल, अतिक्रमण और स्मार्ट सिटी बस सेवा जैसे मुद्दों पर संबंधित विभागों से तय तिथि तक रिपोर्ट मांगी गई।
डीएम ने स्पष्ट किया कि जनसुविधाओं से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed