नए संसद भवन के लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर बीजेपी सांसद की कांग्रेस नेताओं को नसीहत। Uttarakhand 24×7 Live news

0
compress1685116817240.jpg

नए संसद भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के नेताओं के शामिल ना होने पर भाजपा ने कांग्रेस नेताओं को नसीहत दी है। उत्तराखंड से भाजपा के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि आज कांग्रेस जो आरोप लगा रही है पहले उन्हें स्वयं अपने इतिहास को देख लेना चाहिए कि उनके शासनकाल में किस प्रकार से कांग्रेस ने काम किया है ऐसे में आज अगर कांग्रेस को राष्ट्रपति पर इतना ही प्यार आ रहा है तो क्यों नहीं कांग्रेस ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार को निर्विरोध चुनाव लड़ने दिया। भाजपा नेता ने कहा कि आज जो नए संसद भवन का लोकार्पण प्रधानमंत्री कर रहे हैं वह सही है और कांग्रेस को ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होना चाहिए था लेकिन कांग्रेस की आदत हमेशा से ही कार्यक्रम में विघ्न डालने की गई है और आज भी उसी आदतन कांग्रेस काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed