समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं करीब 100 शिकायतें, लापरवाही पर अधिकारियों को चेतावनी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20261123-WA0094.jpg

देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय में समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। डीएम ने करीब 100 शिकायतें मिलने की जानकारी दी। इनमें वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं, भूमि विवाद और पारिवारिक विवाद सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामले शामिल रहे।

वहीं, समाधान दिवस के दौरान सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की भी समीक्षा की गई। डीएम ने बताया कि 180 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों वाले विभागों को गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ मामलों में प्रशासनिक कार्रवाई के लिए जांच समितियों का भी गठन किया गया है।

इसके अलावा, सीएम हेल्पलाइन पर निस्तारित दिखाकर बंद की गई शिकायतों की वास्तविक स्थिति जांचने के लिए करीब 15 अधिकारियों को मौके पर भेजा जा रहा है, ताकि शिकायतों के निस्तारण की हकीकत सामने आ सके।

वहीं, मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा के दौरान लंबित मामलों को भी उठाया गया। डीएम ने संबंधित विभागों को नोटिस जारी कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed