होली के त्यौहार और हुल्लड़ बाजी के बीच बड़ी अस्पतालों में मरीजों की संख्या। Uttarakhand 24×7 Live news
होली का त्योहार जहां एक ओर सामाजिक समरसता का संदेश देता है तो वहीं दूसरी ओर हुड़दंग बाजी और नशे के कारण कई दुर्घटनाएं भी होती हैं। होली के मौके पर राजधानी देहरादून में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं और अन्य घटनाओं के बाबत पहले से ही इमरजेंसी सेवाओं को दुरुस्त कर लिया गया था। इसी के तहत दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय की इमरजेंसी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए थे। होली के दौरान हुड़दंग और हादसों में घायल होने वाले लोगों के इलाज के लिए दून अस्पताल प्रबंधन इमरजेंसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की थी। होली के त्यौहार और हुल्लड़ बाजी के जश्न के बीच बड़ी संख्या में दून मेडिकल अस्पताल में मरीज पहुंचे। जिनका चिकित्सकों की टीम ने इलाज किया। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर नरेश कुमार राणा ने बताया कि 70 से अधिक मरीज इलाज को पहुंचे। त्वचा रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग विशेषज्ञों को अलर्ट मोड पर रखा गया था। इसके अलावा सीटी स्कैन, एमआरआई, पैथोलॉजी विभागों को भी फंक्शनल मोड पर रखा गया था।
