उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध पूर्णागिरी मेले का सीएम धामी ने किया उद्घाटन। Uttarakhand 24×7 Live news
उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध मां पूर्णागिरी मेले का सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर पहुंच कर विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया।सीएम धामी ने टनकपुर ठुलीगाढ़ पहुंच कर तीन माह की अवधि तक चलने वाले मां पूर्णागिरी मेले का फीता काट कर शुभारंभ किया।इस अवसर पर सीएम द्वारा मां पूर्णागिरी धाम पहुंचे श्रद्धालुओं को माला पहनाकर उनका मां के धाम में स्वागत व अभिनंदन किया।सीएम के मेला उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचने पर मां पूर्णागिरी मेला समिति द्वारा स्वागत व अभिनंदन किया गया।मेला उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए सीएम धामी ने कहा की यह उनका सौभाग्य है की एक मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें मां पूर्णागिरी मेले के शुभारंभ का अवसर मिला है।मां पूर्णागिरी मेला 9मार्च से लेकर 9जून तीन माह की अवधि तक चलेगा। सीन इस अवसर पर घोषणा करी की मेला अवधि में मेला आयोजन खर्च हेतु सरकार द्वारा मेला आयोजन समिति को इस बार फंड दिया जाएगा।ताकि यात्री सुविधाओं को बड़ाया जा सके।उन्होंने मेला आयोजन को तीन माह की जगह वर्ष भर कराए जाने की योजना सरकार द्वारा बनाए जाने की बात कही।इसके साथ ही सीएम ने मां पूर्णागिरी मंदिर से ककराली गेट तक प्रकाश व्यवस्था को स्थाई किए जाने की भी कराए जाने की बात कही। सीएम ने मां पूर्णागिरी धाम को मानस खंड कोरिडोर के तहत विकसित किए जाने के साथ करोड़ों रुपए की विकास योजनाओं की भी इस अवसर पर घोषणा की।हम आपको बता दे की मां पूर्णागिरी धाम जहां देश के 51शक्तिपीठ में से एक माना जाता है।वही मां के नाभी स्थल के रूप में इस स्थल की पूजा होती है।मेला अवधि में लाखो लोग मां के दर्शनों को मां पूर्णागिरी धाम पहुंचते है।
