घोड़ासन गैंग का सदस्य दिल्ली से गिरफ्तार। Uttarakhand24×7livenews

0
compress1676190382410.jpg

उत्तराखंड में इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम उत्तराखंड के गैंगस्टर और इनामी अपराधियों को लगातार गिरप्तार कर रही है। इस ऑपरेशन में एसटीएफ द्वारा कर कार्य किया जा रहा था तथा बारीकी से जानकारी जुटायी जा रही थी। घोड़ासन गैंग के कई सदस्य काफी समय से वांछित चल रहें हैं। इस गैंग के द्वारा उत्तराखण्ड के अलावा विभिन्न राज्यों में कई बड़े मोबाईल, लैपटाॅप के ब्रान्डेड शोरूमों से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। बिहार के चंपारण निवासी संतोष जायसवाल को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा इस अभियुक्त की गिरपतारी पर एक लाख रूपये का ईनाम रखा गया था। इसके अलावा जनपद उद्यमसिंहनगर द्वारा 25 हजार*रूपये का ईनाम इसकी गिरप्तारी के लिये घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed