मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी में कई योजनाओं का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया। Uttarakhand24×7livenews

0
compress1676202781425.jpg

पौड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई योजनाओं का शुभारंभ शिलान्यास किया तो साथ ही अपने विरोधियों को भी नसीहत दी है
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि 22 साल में पहली बार ऐसा हुआ कि नकल माफिया सलाखों के पीछे हैं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद पौड़ी में योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करने के लिए पहुंचे थे इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह राज्य की जनता को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि वह हमेशा उनके साथ खड़े हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि आपका भाई आपका बेटा आपका मुख्य सेवक हमेशा आपके साथ हैं धामी ने कहा कि वह विरोधियों का भी स्वागत करते हैं
इस दौरान दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब वह पौड़ी आ रहे थे तो कुछ लोगों ने मना किया कि पौड़ी मत जाओ आप का विरोध होगा
तो धामी ने इस सवाल पर कहा की वो पूछना चाहते हैं कि आखिर विरोध किस बात का है उत्तराखंड को बने 22 साल बीत गए क्या किसी मुख्यमंत्री ने नकल माफियाओं को सलाखों के पीछे डाला है
यह काम सिर्फ और सिर्फ उनकी सरकार नहीं किया है
जो आज नकल माफिया सलाखों के पीछे है
पौड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विरोधियों पर जमकर बरसे धामी ने कहा कि अपनी राजनीति के लिए कुछ लोग युवाओं को आगे कर रहे हैं बेटियों को आगे कर रहे हैं उनके भविष्य को बनाने के बजाय और भविष्य को बिगाड़ रहे हैं
जबकि राज्य सरकार ने नकल रोकने के लिए सबसे सख्त कानून पारित किया है
पिछली सरकार में जो भी भर्ती गड़बड़ियां हुई थी उन परीक्षाओं को रद्द किया गया और अब निष्पक्ष तरीके से उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाएं होंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed