भोपाल में सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा को दी श्रद्धांजलि। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20261111-WA0027.jpg

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा की जयंती के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भोपाल पहुंचकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय पटवा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा की धर्मपत्नी से आत्मीय मुलाकात की और उनकी कुशलक्षेम जानी। उन्होंने इस अवसर पर परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं और सम्मान भी व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री का यह दौरा पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के प्रति सम्मान और उनकी स्मृतियों को नमन करने के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed