नोटबंदी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सीएम धामी ने सराहा। Uttarakhand24×7livenews

0
VideoCapture_20230102-172557.jpg

देहरादून 8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक नोटबंदी का ऐलान कर 500 और 1000 के नोटों को बंद कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार की नोटबंदी को चुनौती देने वाली 58 याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया कि आर्थिक फैसलों को बदला नहीं जा सकता। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मुख्यमंत्री धामी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो भी करते हैं सोच समझकर करते हैं। प्रधानमंत्री का नोटबंदी का फैसला सही था इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने भी इस फैसले पर अपनी हामी भरी है। उच्चतम न्यायालय के इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री ने सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed