एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही नशीली गोलियो के अंतर्राज्यीय नशा तस्कर गिरफ्तार। Uttarakhand24×7livenews

0
IMG-20230102-WA0008.jpg

उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश पर एसटीएफ की ए.एन.टी.एफ टीम एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना गंगनहर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए कल देर रात में थाना गंगनहर, जनपद हरिद्वार रामपुर चुंगी के पास से अभियुक्त कासिफ पुत्र रिजवान निवासी दक्षिणी खालापार थाना कोतवाली नगर जिला मुजफ्फर नगर उत्तर प्रदेश को कार संख्या UP 14 DB 2845 बलेनों से परिवहन करते हुए जनपद हरिद्वार में बेचने ला रहे 1,20,000 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की गई। एसटीएफ द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध थाना गंगनहर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस. टी. एफ, उत्तराखंड द्वारा आज पुनः अपने निम्न ऑफिस नंबर जारी करते हुए जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहे। किसी भी प्रकार के लालच में आकर नशा तस्करी न करें। नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही हेतु तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या एस. टी. एफ उत्तराखंड से संपर्क करें। एसटीएफ लगातार ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत अपनी कार्यवाही जारी रखे रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed