सीएम शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम। Uttarakhand24×7livenews

0
IMG-20230102-WA0130.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कौलागढ़ स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के साथ साथ नेता जी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास झड़ीपानी के शिलान्यास और संपर्क स्मार्टशाला टीवी डिवाइस और स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम का शुभारंभ किया है।
बता दें कि इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, केबिनेट मंत्री गणेश जोशी, स्थानीय विधायक सविता कपूर समेत शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी समेत संपर्क फाउंडेशन के चेयरमैन विनीत नायर भी मौजूद रहे।
इस दौरान प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के मुताबिक प्रदेश सरकार राज्य में विकास और शिक्षा का स्तर बढाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। 2025 तक उत्तराखंड को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल करने के लक्ष्य को लेकर सरकार इस प्रकार के विकास कार्यों को करने के लिए हमेशा आगे रहती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed