भ्रष्टाचार के आरोपी किशन चंद कोर्ट में पेश। Uttarakhand24×7livenews

0
IMG-20221224-WA0046.jpg

देहरादूनउत्तराखंड के पूर्व IFS किशन चंद को विजलेंस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया है। चर्चित IFS किशन चंद भ्रष्टाचार के कई मामलों में आरोपी बनाए गए हैं। विजलेंस की टीम पिछले कुछ दिनों से लगातार किशन चंद को तलाश रही थी। जिनकी शुक्रवार को गाजियाबाद से गिरफ्तारी की गई। किशन चंद हरिद्वार के रहने वाले हैं और उनके घर में कुर्की नोटिस चस्पा होने के अगले ही दिन गिरफ्तार किया गया। डीएफओ रहने के दौरान कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ रेंज के मोरघट्टी और पाखरो में अवैध तरीके निर्माण कराने, निर्धारित संख्या से अधिक हरे पेड़ों के कटान, सरकारी धन के दुरुपयोग और फर्जी बिल बनाकर ठेकेदारों को भुगतान करने के आरोप हैं। आरोपों के मामले में शासन ने उनको निलंबित कर दिया था। हल्द्वानी विजिलेंस जांच कर रही थी और विजिलेंस कोर्ट से उनकी गिरफ्तारी के गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed