पूर्व चेयरमैन, सचिव और परीक्षा नियंत्रक के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी। Uttarakhand24×7livenews
देहरादून
UKSSSC पेपर लीक भर्ती घोटाले में एसटीएफ ने तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर करने की तैयारी कर ली है। इसमें पूर्व चेयरमैन आरबीएस रावत, सचिव मनोहर कन्याल और पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरएस पोखरिया के खिलाफ जल्द ही एसटीएफ चार्जशीट दायर करने जा रही है। पूरे मामले में शासन ने तीनों पूर्व अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की अनुमति दे दी है। आपको बता दें कि 2016 में वीपीडीओ के 236 पदों पर परीक्षा में गड़बड़ी के ये आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अब इन पर एसटीएफ ने पूरी छानबीन करने के बाद चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी भी कर ली है। पूरे मामले में पहले विजिलेंस ने जांच शुरू की थी और उसके बाद केस एसटीएफ को ट्रांसफर किया गया था जिस पर की एसटीएफ तेजी से कार्रवाई कर रही है।
