शोभा यात्रा टपकेश्वर महादेव मुख्यमंत्री ने की शिरकत
देहरादून में आज टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए भगवान शिव के 11 रुद्र रूपों की झांकियां निकाली जा रही है… सहारनपुर रोड स्थित शिवाजी धर्मशाला से निकलने वाली शोभायात्रा पलटन बाजार स्थित शिवालय से शहर के कई मार्गों से होते हुए गढ़ी कैंट स्थित प्राचीन टपकेश्वर महादेव मंदिर में संपन्न होगी। सहारनपुर रोड स्तिथ शिवाजी धर्मशाला में शोभा यात्रा निकलने से पहले सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिरकत की।। सीएम ने कहा कि राज्य की सरकार शिव भक्तों पर पहले भी फूलों की वर्षा करते हुए कांवड़ यात्रा को भव्य बनाने का काम करती रही और अब टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शिव भक्तों की मौजूदगी बयां करती है कि शिव भक्तों में टपकेश्वर महादेव की शोभा यात्रा को लेकर कितना उत्साह है।
