मथुरा: कान्हा जी के जन्म को लेकर तैयारियां जोरों पर, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर शुरू श्रद्धालुओं में उत्साह ।
श्री कृष्ण जन्म उत्सव को लेकर के जिला प्रशासन के द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है जहां शहर में रंगारंग कार्यक्रम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी बीच मथुरा के मुख्य चौराहों व सेल्फी प्वाइंट एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं आपको बता दें कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव 19 अगस्त को पूरे देश के साथ-साथ मथुरा में भी मनाया जा रहा है शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है जगह-जगह लाइट वॉल्यूम कृष्ण की कलाकृति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जो कि 3 दिन तक चलेगा दूरदराज से यहां कलाकार अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत करेंगे जो कि कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा इसी बीच मथुरा के मुख्य चौराहों पर कार्यक्रमों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है जहां जगह-जगह श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जा रहा है
