मसूरी: तेज बारिश, मसूरी देहरादून गलोगी पावर हाउस के पास भूस्खलन होने से मार्ग बंद, झाड़ीपानी वैकल्पिक मार्ग भी अवरूद्ध।
पहाड़ों की रानी मसूरी में शाम के समय हुई तेज बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई जिससे जनजीवन पूरी तरीके से अस्त व्यस्त हो गया वह मसूरी देहरादून मार्ग गलोगी पावर हाउस के पास एक बार फिर भारी भूस्खलन होने के बाद मार्ग बंद हो गया जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। लोक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी के माध्यम से सडक पर आये मलवे को हटाने का प्रयास किया जा रहा है परन्तु तेज बारिष होने के कारण विभाग के कर्मचारियों को रास्ते को सुचारू करने में भारी दिक्कते पेश आ रही है। मसूरी में तेज बारिश होने के कारण कई जगह सड़कों पर जलभराव की स्थिति हो गई है जिससे लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस रहा है जिससे दुकान और घरों में रखा सामान खराब हो रहा है।
