अग्निवीर भर्ती परीक्षा का कोटद्वार में हुआ शुभारंभ, गढ़वाल मंडल के 7 जनपदों से 63 हजार युवाओं ने किया भर्ती में पंजीकरण ।

0

आज कोटद्वार में 7 जनपदों की अग्निवीर भर्ती परीक्षा का की शुरुआत हो गई है। इस अग्निवीर भर्ती परीक्षा में जो कि उत्तराखंड में आज अग्निविर की पहली भर्ती शुरू हूई है व्यापक उत्साह देखने को मिल रहा है। ये भर्ती आज 19 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त 2022 तक गब्बर सिंह कैंप कोटद्वार में आयोजित की जा रही है। उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती में लगभग 108000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण किया है। जिसमें से गढ़वाल के 7 जनपदों के लिए 63000 लोगों ने पंजीकरण कराया है। ARO लैंसडाउन( सेना) के सानिध्य में आयोजित हो रही इस अग्निवीर भर्ती परीक्षा में जनपद प्रशासन पोडी जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे के दिशा निर्देशन में सेना को हर तरह का अतिरिक्त सहयोग प्रदान कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed