उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद का परीक्षाफल जारी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG_20240426_185055

उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा संचालित 2024 की कक्षा 10 और कक्षा 12 का परीक्षाफल घोषित कर दिया गया है_ इस साल संस्कृत शिक्षा परिषद 12वीं की परीक्षा में 722 परीक्षार्थियों में से 668 ने परीक्षा उत्तीर्ण की जिसका कुल प्रतिशत 92.52% रहा जो पिछले साल की तुलना में 5.14% बढ़ा है_ जबकि कक्षा 10 के 754 परीक्षार्थियों में से 671 परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की जिसका कुल प्रतिशत 89.22% रहा को पिछले वर्ष की तुलना में 0.36% काम रहा__ कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम में श्री विश्वनाथ संस्कृत महाविद्यालय उत्तरकाशी के राहुल व्यास ने 440 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया_ जबकि कक्षा 12 में ब्रिगेडियर विद्याधर ज्वेलर्स संस्कृत विद्यालय भुवनेश्वरी सिद्ध पीठ झाजण पौड़ी गढ़वाल के आयुष मंगाई ने 455 अंक लाकर पहला स्थान प्राप्त किया_ सचिव उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा चंद्रशेखर यादव ने परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है साथ ही इस साल उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद से पहले उत्तराखंड शिक्षा परिषद का रिजल्ट जारी करने के लिए सभी विभाग कर्मचारी को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed