महंगाई का झटका बिजली दरों में करीब सात प्रतिशत की बढ़ोतरी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Videoshot_20240426_185552

उत्तराखंड में एक बार फिर से बिजली दरों में बढ़ोतरी की गई है। इस बार ये बढ़ोत्तरी करीब 7 प्रतिशत की हुई है। हालांकि
प्रदेश में बिजली के दामों में 8 से 11 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही थी।
नियामक आयोग ने शुक्रवार को नई दरें जारी की। यूपीसीएल ने 23 से 27 प्रतिशत बढ़ोतरी मांग की थी, जिसके सापेक्ष नियामक आयोग उपभोक्ताओं की जरूरत के हिसाब से अपना फैसला लेने की बात कही थी। इस साल यूपीसीएल ने बिजली खरीद पर सालाना 1281 करोड़ का हवाला देते हुए मांग की थी कि बिजली की दरों में 23-27 फीसदी की बढ़ोतरी की जाए। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष एमएल प्रसाद ने बताया कि सोलर वाटर हीटर में छूट 75 रुपए प्रति 50 लीटर रखी गई है। बीपीएल के 4.5 लाख उपभोक्ताओं, स्नो बाउंड उपभोक्ताओं और फिक्स्ड चार्ज में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। घरेलू श्रेणी के उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर 25 पैसे, 101 से 200 यूनिट पर 30 पैसा, 201 से 400 यूनिट तक 40 पैसा प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है।

पिछले साल से 6.92 % महंगी हुई बिजली

1 अप्रैल से बिजली की नई दरें लागू

साढ़े 4 लाख बीपीएल कंज्यूमर को बड़ी राहत

बीपीएल के लिए बिजली के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं

100 यूनिट तक अब बिजली के दाम 3 रुपए 40 पैसे

101 से 200 यूनिट तक 4 रुपए 90 पैसे

201 से 400 यूनिट तक 6 रूपए 70 पैसे

400 यूनिट से ऊपर 7 रूपए 35 पैसे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed