17 साल से फरार एक लाख का इनामी बदमाश पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून एसटीएफ और दून पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने करीब 17 साल से फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी बदमाश शौकत अली को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2009 में देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र में ओएनजीसी के महाप्रबंधक के घर हुई हथियारबंद लूट की वारदात में वांछित था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल में लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
वीओ –
पुलिस के मुताबिक, 23 जुलाई 2009 को पांच हथियारबंद बदमाशों ने बसंत विहार निवासी ओएनजीसी महाप्रबंधक नरेंद्र कुमार वर्मा के घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि शौकत अली फरार चल रहा था।
एसटीएफ और दून पुलिस की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन प्रहार के तहत मैनुअल पुलिसिंग और गोपनीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के भाटपाड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
