सीएम धामी ने सब जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप में किया प्रतिभाग। Uttarakhand 24×7 Live news
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड के बहुउद्देशीय हॉल में रोल बाल फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित 16वीं सब जूनियर अंडर-14बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करते हुये खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया मुख्यमंत्री ने इस मौक़े पर उत्तराखंड तथा हिमाचल के बीच आयोजित मैच का आनंद लिया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया l मुख्यमंत्री ने इससे पहले सभी खिलाड़ियों का परिचय लिया तथा खेल के क्षेत्र में देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया l
उल्लेखनीय है कि 25 से 28 अप्रैल,2024 तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर की इस सब जूनियर अंडर-14 बॉयज एंड गर्ल्स नेशनल रोल बाल चैंपियनशिप में देशभर की 28 टीमें भाग ले रही हैं l
