शहरी विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों किया पुरस्कृत मंत्री। Uttarakhand 24×7 Live news
इन्वेस्टर समिट के सफल आयोजन और राजधानी देहरादून में शहरी विकास विभाग द्वारा किए गए कार्यों से प्रदेश के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने विधानसभा में कार्यक्रम का आयोजन कर शहरी विकास विभाग से जुड़े तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनको पुरस्कृत किया। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राजधानी देहरादून को चमकाने में शहरी विकास विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का काफी बड़ा योगदान रहा है। ऐसे में काफी कम समय में इसे चुनौती मानकर अधिकारियों ने काम किया और अब आपके सामने बेहतर रिजल्ट है। ऐसे में इन तमाम लोगों को सम्मानित किया जाना काफी जरूरी है, ताकि उनका मनोबल और अधिक बढ़ सके। वहीं मसूरी देहरा विकास प्राधिकरण के वीसी बंशीधर तिवारी ने कहा कि जिस तरह से उनके कार्यों की सराहना की गई है अब विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का दायित्व और अधिक बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को उनसे और अधिक उम्मीदें हैं, पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ उन उम्मीदों को पूरा करना है।
