विकास नगर गोली कांड और हत्या का पुलिस ने किया24 घंटे के अंदर खुलासा। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून के विकास नगर में हुए गोली कांड और हत्या के मामले का 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए देहरादून पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष को धमकाने की नियत से उसके घर पर गए हुए थे। जिसके बाद आरोपियों ने हवाई फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनकर पास से गुजर रहे भगेल सिंह ने बीच बचाव की कोशिश की। जिस पर कि अपराधियों ने बघेल सिंह पर फायर कर दिया। सीने पर गोली लगने की वजह से बघेल सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक अन्य अतुल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने अपराधियों की खोजबीन चालू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों शुभम और पुनीत को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरा आरोपी नीटू मौके से फरार हो गया।
