सिलक्यारा टनल से आज भी नही मिली अच्छी खबर अब ये धातु बनी ड्रिलिंग में रोड़ा। Uttarakhand 24×7 Live news
सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में गुरुवार को अस्थाई मीडिया सेंटर, सिलक्यारा में प्रेस ब्रीफिंग कर उत्तराखंड शासन के सचिव डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि ऑगर मशीन से ड्रिलिंग शुरू करते हुए कुल 45 मीटर तक ड्रिलिंग पूरी कर ली गई थी। 45 मीटर से आगे की ड्रिलिंग के बाद धातु के टुकड़े *सरिया* के मशीन में फसने से ड्रिलिंग में बाधा सामने आ खड़ी हुई थी। देर रात श्रमिक प्रदीप यादव और बलविंदर ने पाइप के मुहाने पर फंसे धातु के टुकड़ों को पाइप के अंदर रेंगकर काट दिया गया है। नीरज खैरवाल ने बताया कि आगे का कार्य भी पूरी सावधानी के साथ किया जा रहा है। और फिर से ऑगर मशीन से स्थापित कर ड्रिलिंग शुरु करते हुए 1.8 मीटर अतिरिक्त ड्रिलिंग की गई है। आगे की ड्रिलिंग के लिए विशेष सावधानियां बरती जा रही है। उन्होंने कहा पूरी सावधानी बरतते हुए तेजी से ड्रिलिंग करना हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान एम.डी *एनएचआईडीसीएल* महमूद अहमद, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी मौजूद रहे।
