मतदान के दौरान छात्रों के बीच जमकर चले लात घुसे। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Screenshot_20231107-183416_WhatsApp

देहरादून के डीएवी पीजी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर मतदान जारी है, छात्र संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता छात्र-छात्राओं से अपने पक्ष में मतदान किए जाने की अपील कर रहे हैं।चुनावों को लेकर एक तरफ जहां छात्रों में उत्साह है तो वही शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने भारी पुलिस बल कॉलेज में तैनात किया हुआ है। कॉलेज प्रबंधन ने छात्र-छात्राओं को मतदान करने के लिए आई कार्ड अनिवार्य किया गया है, आई कार्ड देखने के बाद ही कॉलेज में प्रवेश दिया जा रहा है। इस बीच डीएवी पीजी महाविद्यालय में उसे वक्त हंगामा हो गया जब फर्जी मतदान आई कार्ड को लेकर आर्यन और एबीवीपी छात्र गुर्टो में झड़प हो गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठी चार्ज कर दिया, बता दे की इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में डीएवी पीजी महाविद्यालय में पूरा पैनल उतारा है, एबीवीपी से छात्र संघ अध्यक्ष पद के लिए यशवंत पवार एनएसयूआई ने राहुल जग्गी को चुनावी मैदान में उतारा है जबकि आर्यन ग्रुप से सिद्धार्थ अग्रवाल अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed