बिल्ली के साथ हुआ दुष्कर्म जानिए कहां का है यह मामला। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल कैंट कोतवाली में एक महिला ने अपनी पालतू बिल्ली के साथ पशु क्रूरता का मामला दर्ज करवाया है। दर्ज एफआईआर में महिला ने बताया कि जब वह किसी काम से बाहर गई हुई थी तब उनके यहां रह रहे एक किराएदार ने उनके पालतू बिल्ली के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात चालू कर दी है। कैंट क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक अनिल जोशी ने बताया कि मामले को दर्ज कर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।
पूरा मामला देहरादून के कैंट क्षेत्र के डकरा इलाके का है जहां पर एक मकान में चार किराएदार रहते थे। दिन के वक्त चार में से तीन किराएदार अपने काम को गए हुए थे। मकान मालिक में किसी काम से बाहर जाने वाली थी जिस वजह से उन्होंने अपनी पालतू बिल्ली को आरोपी किराएदार पवन कुमार के कहने पर उसके कमरे में छोड़ दिया। जब वह वापस आई तो उन्होंने किराएदार को अपनी बिल्ली के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। मकान मालकिन ने इस संबंध में एफ.आई.आर दर्ज कराते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
