आरटीआई की 18 वीं वर्षगांठ। Uttarakhand 24×7 Live news

0
compress1697680791077.jpg

राजभवन में आरटीआई की 18 वीं वर्षगांठ पर कार्यशाला का किया गया आयोजन। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल ले ज गुरमीत सिंह (से नि) ने की शिरकत।इस दौरान मुख्य सूचना आयुक्त और अन्य राज्य सूचना आयुक्त भी मौजूद रहे। इस दौरान महामहिम ने कहा कि विकास की यात्रा में इनफॉरमेशन का एक महत्वपूर्ण रोल होता है। उन्होंने कहा कि आरटीआई का मुख्य उद्देश्य किसी भी विभाग कार्य की सूचना का अधिकार पाना है। उन्होंने कहा कि आरटीआई की मदद से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई जा सकती है। 22 पन्नो का एक्ट है आरटीआई। आरटीआई के अंतर्गत की जाने वाली कार्रवाई समयबद्ध होती है। इसके साथ ही राज्यपाल ने चिंता जताते हुए कहा कि उत्तराखंड के 13 जिलों में से सिर्फ चार मैदानी जिले हैं जहां पर आरटीआई का बोलबाला ज्यादा है जबकि 9 जिलों में लोग काम ही आरटीआई का इस्तेमाल करते हैं उन्होंने महिलाओं और लोगों से अपील करते हुए कहा कि आरटीआई का ज्यादा से ज्यादा जनहित में इस्तेमाल करें ताकि प्रदेश का विकास हो सके और लोगों को उसका सीधा लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed