बिल लाओ इनाम पाओ योजना के विजेताओं को मिले उपहार। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून जीएसटी भवन में जीएसटी विभाग के द्वारा बिल लाओ इनाम पाओ योजना के द्वारा एक कार्यक्रम रखा गया जिसमें अप्रैल और मई के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल अग्रवाल ने विजेताओं को विभिन्न पुरस्कार जैसे स्मार्टफोन स्मार्ट वॉच तथा एयर पोड़ वितरित किए गए।।
डॉ प्रेमचंद अग्रवाल कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यहां आंकड़े दर्शाते हैं कि योजना को लेकर जनता में असीम उत्साह है। एवं उनके द्वारा अधिकाधिक बिलों को अपलोड़ किया गया है। बताया कि इस योजना के अंतर्गत पुरस्कार विजेता तथा पुरस्कार वितरण में पूर्ण पारदर्शिता रहे। इसलिए इस संपूर्ण प्रक्रिया में कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं रखा गया है संपूर्ण कार्यवाही इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पूर्ण की जाती है।
