मां गंगा के कपाट बंद होने की तिथि हुई घोषित। Uttarakhand 24×7 Live news
मां गंगा के कपाट बंद होने की तिथि हुई घोषित । नवरात्र के पहले दिन मां गंगा के कपाट की तिथि गंगोत्री पंच मंदिर समिति ने घोषित की है जिसमें मां गंगा के कपाट 14 नवंबर को 28 गते कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिष्ठा अन्नकूट के अभिजीत मुहूर्त पावन पर 11:45 पर मां गंगा के कपाट देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे । मां गंगा की उत्सव डोली आर्मी बैंड के साथ और देश विदेश के हजारों श्रद्धालुओं के साथ माँ गंगा जी की उत्सव डोली गंगोत्री धाम से देवी मंदिर मैं रात्रि विश्राम किया जाएगा उसके बाद अगले दिन (मुखीमठ ) मुखवा के लिए मां गंगा की उत्सव डोली प्रस्थान करेगी । शीतकाल में मां गंगा के दर्शन देश-विदेश के श्रद्धालु (मुखीमठ) मुखवा में 6 माह तक कर सकेंगे।
