बड़ी सफलता पुलिस ने किया करोड़ों की फर्जी दवा कंपनी का खुलासा। Uttarakhand 24×7 Live news

0
compress1697361022541.jpg

उत्तराखंड के रुड़की में चल रहे करोड़ों के फर्जी दवा कंपनी का खुलासा करते हुए देहरादून पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी सचिन और विकाश ने किसी अन्य कंपनी द्वारा बनाई जा रही दवाइयों की नकल कर उनका खुद से उत्पादन चालू कर दिया। इसके लिए उन्होंने झबेड़ा में एक फैक्ट्री भी स्थापित की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में दवाई बनाने वाली कंपनियों में काम करते थे जिसकी वजह से उन्हें मार्केटिंग से लेकर दवाई बनाने में काम आने वाली सभी मैटेरियल्स का भी अच्छे से ज्ञान था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास से करोड़ों की रेंज रोवर 23 बैंक खाता और हरिद्वार एवं देहरादून में अलग-अलग जगह पर करोड़ों की कीमत वाली जमीन भी बरामद हुई है। इसके साथ ही छापेमारी में पुलिस ने प्लांट से करोड़ों की कीमत की बनी हुई दवाइयां और कच्चा माल भी बरामद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed