धारदार हथियारों से महिला की हत्या। Uttarakhand 24×7 Live news

0
compress1684763953324.jpg

रूड़की के पिरान कलियर क्षेत्र के धनोरी बावनदर्रा के पास देर रात एक महिला पर धारदार हथियारों से हमला कर गम्भीर रुप से घायल कर दिया गया। सूचना पर पहुँची पिरान कलियर पुलिस ने महिला को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से पहले महिला ने पुलिस को बयान देकर बताया कि किसी व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से उस पर हमला किया था और उसके साथ उसका बेटा व पति भी मौजूद था लेकिन पुलिस को वह मौके से मौजूद नहीं मिले। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी स्थित बावनदर्रा पर एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा, तो पाया कि एक महिला लहूलुहान स्थिति में वहां पर पड़ी थी। पुलिस घायल महिला को रुड़की सिविल अस्पताल लेकर गई, सिविल अस्पताल पहुंचने के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उसके ऊपर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियारों से हमला किया गया है। पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना नाम सकीना निवासी सहारनपुर बताया। वही उपचार के दौरान महिला की मृत्यु हो गई। मामले की जानकारी पाकर एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बताया कि महिला के घायल अवस्था में पड़ी होने की सूचना मिली थी जिसे अस्पताल भेजा गया जहाँ उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed