सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे के खिलाफ सीएम धामी के सख्त निर्देश। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20230522-WA0031.jpg

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर राज्य में सरकारी जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ चल रही कार्रवाई को और सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने कहा कि जब तक पूरे प्रदेश में सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हट नहीं जाते हैं,अतिक्रमण की कार्रवाई जारी रहेगी और सरकार की मंशा भी स्पष्ट है कि धर्म के नाम पर किसी भी प्रकार से कोई अवैध कब्जा प्रदेश में नहीं होने दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के भीतर सभी जिलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है जो अवैध कब्जों को हटाने की दिशा में कार्रवाई कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर विशेष समुदाय की बढ़ती हुई जनसंख्या को लेकर चिंता जाहिर की है और कहा है कि राज्य में कुछ जगहों पर जिस प्रकार से विशेष समुदाय की वजह से जियोग्राफी और डेमोग्राफिक बदला है उसे सुधारने का काम किया जाएगा और इस दिशा में पुलिस को राज्य भर में शक्ति से वेरिफिकेशन ड्राइव चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed