रेस्टोरेंट संचालक पर फायरिंग करने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार। Uttarakhand 24×7 Live news
प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट्स संचालक रिटायर आर्मी ऑफिसर के साथ खाने को लेकर हुए झगड़े में जान से मारने की नियत से फायर करने वाले दो आरोपियों को प्रेम नगर पुलिस ने नंदा की चौकी से किया गिरफ्तार, आपको बता दें कि प्रेमनगर थाना क्षेत्र के करी किंगडम रेस्टोरेंट में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा 19 मई को देर रात रेस्टोरेंट्स मालिक पर गोली चला दी जिसकी सूचना पर प्रेमनगर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अज्ञात व्यक्तियों की खोज में जुट गई जिसके बाद 50 सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन करते हुए तथा संदिग्ध कार की पहचान करते हुए प्रेमनगर पुलिस ने दो आरोपी गौरव चौहान और सुंदर को नंदा की चौकी से गिरफ्तार किया गया ,,दोनों आरोपियों ने बताया कि दोनों साथ में बसंत बिहार में रहते हैं तथा प्राइवेट कार्य करते हैं गौरव राजपूत रेजीमेंट से वर्ष 2022 में लांस नायक के पद से रिटायर हुआ है ,थाने में तेल ज्यादा होने की शिकायत पर दोनों आरोपियों ने रेस्टोरेंट संचालक व उसकी पत्नी पर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से जान से मारने की नियत से उन पर फायर कर दिया जो कि मिस हो गया।
