मुख्य सचिव ने लिया बद्रीनाथ मास्टर प्लान के पुननिर्माण कार्यों का जायजा। Uttarakhand 24×7 Live news
बद्रीनाथ मास्टर प्लान के अन्तर्गत संचालित पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लेने शनिवार को मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधू बद्रीनाथ पहुंचे। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए निर्धारित समय से पहले मास्टर प्लान के कार्यो को पूर्ण करना सुनिश्चित करें,इस दौरान मुख्य सचिव ने लेक फ्रंट, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट, मंदिर का सौन्दर्यीकरण, अराइवल प्लाजा, वन-वे लूप रोड, बीआरओ बाईपास, अन्तरराष्ट्रीय बस अड्डा और अस्पताल विस्तारीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मैनुअल कार्यो में अतिरिक्त मजदूर लगाए जाए। रिवर फ्रंट डेवलपमेंट कार्यो में तेजी लाते हुए मानसून के लिए अभी से प्लान तैयार करें। उन्होंने सभी निर्माणदायी संस्थाओं को बेहतर तालमेल के साथ कार्य करते हुए इस महत्वपूर्ण कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि निर्माण कार्यो की वजह से बदरीनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को कोई असुविधा न हो। इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए।
