25 मई तक केदारनाथ धाम यात्रा पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक। Uttarakhand 24×7 Live news
केदारनाथ धाम यात्रा में 25 मई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। इसके पीछे वजह लगातार लोगों का केदारनाथ धाम के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना है।अधिकारियों का कहना है कि केदारनाथ धाम में इसलिए 25 मई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाई गई है। दरअसल केदारनाथ धाम में लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से वहां व्यवस्थाएं सीमित है और सीमित संख्या की ही व्यवस्था केदारनाथ धाम में हो सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केदारनाथ धाम में लगातार मौसम खराब हो रहा है और यात्रियों की सुविधा को देखते ही यह ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाई गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अन्य तीन धाम गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ धाम में यात्रा सुचारू रूप से चल रही है।
