मजारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से मुस्लिम समुदाय में नाराजगी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Screenshot_20230516-180949_WhatsApp.jpg

उत्तराखण्ड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा अवैध मज़ारों को लेकर हटाने का अभियान चलाया जा रहा है और इस अभियान के तहत उत्तराखण्ड में काफी मज़ारों पर धामी का बुलडोज़र भी चल चुका है लेकिन इस अभियान से मुस्लिम समुदाय के लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है और प्रदेश भर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक तरफा कार्रवाई का विरोध दर्ज कराते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया इसी क्रम में आज काशीपुर में भी मुस्लिम समुदाय के लोग काफी संख्या में एसडीएम कार्यालय में एकत्र होकर एसडीएम के माध्यम से मुख्य मंत्री धामी को ज्ञापन भेजा जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नाराजगी दर्ज कराते हुए बताया कि अवैध अतिक्रमण के नाम पर वर्ग विशेष के धर्म स्थलों को टारगेट किया जा रहा है उत्तराखण्ड में अनेक धर्म के लोग मिल-जुलकर रहते हैं जिनके अलग-अलग धार्मिक स्थल हैं लेकिन अतिक्रमण के नाम पर सिर्फ एक विशेष समुदाय के आस्था केंद्र को टारगेट बनाकर उन्हें ध्वस्तीकरण किया जा रहा है जो सामाजिक ताने-वाने को एकता को भाईचारे को नुकसान पहुंचाने वाले हैं क्योंकि मज़ारों से सिर्फ मुस्लिम धर्म के लोग ही नहीं आस्था रखते बल्कि अन्य धर्म के लोग भी आस्था रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed