1 साल में 10 लाख नौकरी देने का लक्ष्य पूरा करेगी सरकार रक्षा मंत्री। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20220712-WA0073.jpg

आज पूरे देश में रोजगार मेले के माध्यम से करीब 71 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया । वही उत्तराखंड में राजधानी देहरादून के पोस्टऑफिस के प्रांगण में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री महेंद्र भट्ट ने रोजगार मेले में 204 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने 27 युवा युवतियों को अपने हाथों नियुक्ति पत्र दिया।वही बाकी युवाओं एवं युवतियों को उनके विभाग के अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र प्राप्त किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के युवाओं को लगातार नौकरी देने के साथ ही कृषि, योग,रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में आत्मनिर्भर का भाव अब देखने को मिल रहा है।साथ ही उन्होंने कहा कि अगले कुछ माह में और युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी।सरकार एक साल में 10 लाख नौकरी देने के अपने लक्ष्य को पूरा करेगी। वही इस असवर पर नियुक्ति पत्र मिलने पर युवतियों ने खुशी का इजहार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed