रिखणीखाल सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख, घायलों को 50-50 हजार की सहायता घोषित। Uttarakhand 24×7 Live news
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में हुई सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
