आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए प्रदेशभर में मॉक ड्रिल। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20261128-WA0007.jpg

उत्तराखंड में आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के लिए शनिवार को राज्यव्यापी मॉक अभ्यास आयोजित किया गया। आपदा प्रबंधन दिवस के तहत आयोजित इस अभ्यास का आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मॉक ड्रिल में सामने आई कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मंत्री ने एसईओसी के ड्यूटी ऑफिसर की जिम्मेदारियों से जुड़ी एसओपी का विमोचन किया और एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा अग्निशमन विभाग के आधुनिक उपकरणों की प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया।

सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान की वर्षगांठ के अवसर पर पहली बार आयोजित आपदा प्रबंधन दिवस के तहत प्रदेश के सभी 13 जनपदों और तहसील स्तर पर मॉक ड्रिल की गई। मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान साहस, धैर्य और बेहतर समन्वय की ऐतिहासिक मिसाल है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए आपदा से निपटने के लिए हर समय तैयार रहना जरूरी है।
मॉक अभ्यास के दौरान भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, बादल फटने, जंगल की आग और सड़क दुर्घटनाओं सहित विभिन्न आपदा परिदृश्यों पर बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। चार दिवसीय कार्यक्रमों के दौरान 1200 से अधिक स्थानों पर मॉक ड्रिल और 3000 से अधिक स्थानों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर, देहरादून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 140वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे नवाचारों, जनसेवा के कार्यों और प्रेरणादायी प्रयासों को व्यापक पहचान मिल रही है। प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में नशामुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली, साइबर सुरक्षा, जनसेवा तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण सहित विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनजागरूकता और जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है। युवाओं को नशे से दूर रखने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में समाज के सभी वर्गों की महत्वपूर्ण भूमिका है।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है। स्वास्थ्य के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में चिकित्सकों एवं चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों की विशेष भूमिका है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए समाज और राष्ट्र की उन्नति में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed