हनुमान चालीसा के साथ कांग्रेस ने किया प्रदेश में बुद्धि शुद्धि यज्ञ। Uttarakhand 24×7 Live news

0
IMG-20230505-WA0028.jpg

कांग्रेस ने आज प्रदेश भर में भाजपा सरकारों की बुद्धि शुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया….ब्लॉक से लेकर जिला और कांग्रेस मुख्यालय में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया कर्नाटक चुनाव के लिए घोषणा पत्र में कांग्रेस का बजरंग दल पर बैन लगाने का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। एक भाजपा इस मुद्दे को राष्ट्रव्यापी रंग दे चुकी है तो वहीं बजरंग दल सड़कों पर उतर कांग्रेस का विरोध कर रहा है। कांग्रेस भी पीछे नहीं हटना चाहती, जवाब में कांग्रेस ने भी जगह-जगह हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया है। राजधानी देहरादून में बीते दिन बजरंग दल द्वारा कांग्रेस मुख्यालय के सामने किये गये विरोध-प्रदर्शन जवाब में आज पार्टी ने पूरे प्रदेश में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस क्रम में कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की मौजूदगी में हनुमान चालीसा का पाठ किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि सनातन धर्म और हनुमान जी भाजपा और बजरंग दल की बपौती नहीं हैं, हनुमान चालीसा के पाठ की जरूरत इसलिये पड़ी ताकि जनता को संदेश जाए और वो समझ पाये कि धर्म की ठेकेदारी करने वाले लोग कौन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed