बाबा केदार के जयकारों के साथ खुले कपाट 7000 से ज्यादा श्रद्धालु रहे साक्षी। Uttarakhand 24×7 Live news

0
Screenshot_20230425-082627_WhatsApp.jpg

केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए आज से खोल दिए गए हैं मंदिर के कपाट मंगलवार सुबह खुल गए. इस दौरान 7 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौके पर मौजूद रहे. केदारधाम हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा. इस खास मौके पर मंदिर परिसर को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया. आपको बता दे की मंत्रोच्चारों और आर्मी बैंड की मधुर धुनों के साथ भगवान केदारनाथ के कपाट सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खोले गए. केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी जगद्गुरु रावल भीम शंकर लिंग शिवाचार्य ने कपाट खोले. इस मौके पर मंदिर को फूलों से सजाया गया. इस दौरान हजारों श्रद्धालु भी मौजूद रहे. मंदिर के कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने केदारधाम में दर्शन भी किए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed