दो गुटों में लाठी डंडे चलने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई। Uttarakhand 24×7 Live news
राजधानी देहरादून में मंगलवार देर रात क्लेमेंट टाउन के टर्नर रोड स्थित दो पक्षों के युवकों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दो गाड़ी दिख रही है। कुछ युवक एक युवक की कार पर डंडे से हमला करते हैं और साथ ही कार चालक को भी गंभीर रूप से घायल कर देते हैं। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। युवक की हालत काफी गंभीर है। मामले में एसपी सिटी संरिता डोभाल ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जो युवक मारपीट कर रहे हैं उनकी पहचान करके कार्रवाई की जाएगी।
