देर रात हुए मर्डर की पुलिस कर रही है हर पहलू पर जांच। Uttarakhand 24×7 Live news
देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में अकेली रहने वाली बुजुर्ग महिला की गला रेतकर बीती रात हत्या कर दी गई। खून से लथपथ शव ड्राइंग रूम से मिला। घर का सारा सामान व्यवस्थित था। लिहाजा, पुलिस लूट की आशंका से इनकार कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची जा रही है। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने जानकारी दी कि मृतिका की बेटियां गाजियाबाद में रहती हैं, जिसने सूचना देकर पुलिस को इस मामले की जानकारी दी कि 2 दिन से उनकी मां फोन नहीं उठा रही है और उनसेबात नहीं हो पा रही है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस को बंद मकान से बुजुर्ग महिला का शव बरामद हुआ। इस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ करके अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मौके से साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। बता दें की घटना प्रेमनगर के विंग नंबर-एक की है। यहां संकरी गली में एक नंबर वाले मकान में मंजीत कौर (77 वर्ष) अकेली रहती थी। वे एफआरआई में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रह चुकी हैं और उनका तलाक हो चुका था। उनकी बेटी बलविंदर कौर दिल्ली और इंदरप्रीत कौर फरीदाबाद में रहती है। इंदरप्रीत रोजाना मां को फोन करती थीं। बुधवार को फोन किया तो मां ने नहीं उठाया। इस पर इंदरप्रीत ने पड़ोसी को फोन किया। पड़ोसी ने मौके पर जाकर देखा तो ड्राइंग रूम में खून से लथपथ मंजीत कौर औंधे मुंह पड़ी थी। इधर, एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
