मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून से दिल्ली हाईवे की सड़कों एवं टनल के कार्यों का निरीक्षण किया। Uttarakhand 24×7 Live news
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून से दिल्ली हाईवे को लेकर बन रही नई सड़क और टनल का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की बहुत ही महत्वकांछी योजना है, गौरतलब है कि देहरादून से दिल्ली हाईवे के लिए बन रहे नए टनल और सड़क निर्माण का कार्य मार्च 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा यह पूरा एलिवेटेड हाईवे 17सौ करोड़ की लागत में तैयार किया जा रहा है, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हाईवे के बन जाने के बाद देहरादून से दिल्ली की दूरी 2 से ढाई घंटे में तय हो जाएगी जिससे कि यहां के लोगों का समय भी बचेगा साथ ही दिल्ली एनसीआर से आने वाले लोगों के लिए भी यह मार्ग सुविधाजनक होगा वहीं उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द कार्य को पूर्ण किया जाए ।
