पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आह्वान पर कांग्रेस का सत्याग्रह। Uttarakhand 24×7 Live news
राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई जिसको लेकर कॉन्ग्रेस पूरे देश में मुखर नजर आ रही हैं उत्तराखंड में भी कांग्रेस लगातार इसको लेकर आक्रोश जता रही है आज देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गांधी पार्क में संकल्प सत्याग्रह किया और धरना देकर केंद्र की सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व मुख्यमंत्री का आरोप है कि केंद्र की सत्ता में बैठे हुए लोग लोकतंत्र को और विपक्ष को पूरी तरह समाप्त करना चाहते हैं तभी इस तरह की कृत्य किए जा रहे हैं कांग्रेस ने हमेशा सत्याग्रह का रास्ता अपनाया है और इस संकल्प सत्याग्रह से भी केंद्र के लोगों को जगाने का काम कांग्रेस कर रही हैं। इस अवसर पर कांग्रेस के कई बड़े नेता धरना प्रदर्शन में मौजूद रहे।
